दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

गुहला क्षेत्र के गांव की एक बेटी के साथ दहेज के लिए मारपीट कर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में थाना गुहला पुलिस की लेडी एएसआई बबीता द्वारा गांव मस्तगढ़ निवासी पीड़िता की ननद गगनदीप कौर, पति हरविंद्र सिंह , ससुर साधा सिंह व ज्येठ गुरविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी शिकायत अनुसार पीड़िता की शादी 29 नंवबर 2021 को गांव मस्तगढ़ निवासी हरविंद्र सिंह के साथ हुई थी। शिकायतकर्ता के परिवार जनो द्वारा उसकी शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था लेकिन उसके ससुरालजन उसे दान दहेज से खुश नहीं थे और उसके ससुराल जनों द्वारा शादी के बाद उसको दहेज की मांग करते हुए उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर गुहला थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया था। मामले में पीड़िता के पति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *