पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल के पदाधिकारियों के लिए चुनाव 18 मार्च को

??????????????

डीसी अपराजिता ने कहा कि आगामी 18 मार्च को पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल के पदाधिकारियों के लिए चुनाव होगा। यह चुनाव निर्वाचन विभाग द्वारा आयोजित किए जाएंगे। कैथल जिले में चार बूथ बनाए गए हैं, जिनमें तीन बूथ कैथल तथा एक बूथ गुहला न्यायिक परिसर में बनाया गया है। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष करवाने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त भी किए गए हैं। डीसी अपराजिता सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय बार कौंसिल के चुनाव के दृष्टिगत संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। इससे पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए.श्रीनिवास वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से चुनाव के प्रबंधों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। डीसी अपराजिता ने कहा कि इस चुनाव के लिए कैथल में बने तीनों बूथों के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम कलायत अजय हुड्डा तथा गुहला-चीका में बने एक बूथ के लिए नोडल अधिकारी एसडीएम गुहला कैप्टन प्रमेश सिंह होंगे। कैथल में 1659 वोट  तथा गुहला में 146  अधिवक्ता मतदान कर सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव के दौरान सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें और चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से आयोजित करवाएं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी उपाय करने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर एसडीएम गुहला कैप्टन प्रमेश सिंह व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu