कैथल में शेयर मार्केटिंग के नाम पर युवक से ठगी

कैथल खबर (01 अप्रैल) : कैथल में एक युवक से शेयर मार्केट में रुपए लगा मुनाफा कमाने का लालच देकर 4 लाख 12 हजार रुपए ठग लिए। पहले एक लाख रुपए लगवाकर मुनाफा दिखाया, लेकिन उसे निकलवाने के नाम और रुपए लगवाए। बाद में एप को ही बंद कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

रुपए लगाने की मांग की
इस पर उसने आरोही को फोन किया तो उसने बताया कि मुनाफा पाने के लिए और रुपए लगाने होंगे। उसने अलग-अलग समय में उस पर 4 लाख 12 हजार रुपए लगा दिए। जब वह रुपए निकालने लगा तो उससे अधिक रुपए लगाने की मांग करने लगे। उसने और रुपए लगाने से मना कर दिया तो आरोपियों ने एप को बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने कहा कि ऐसा करके आरोपी ने उसके साथ ठगी की है।
साइबर थाना प्रभारी सुभ्रांशु ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा
अशोका सिनेमा रोड कैथल निवासी सुनील कुमार ने साइबर थाना में दी शिकायत में बताया कि वह शेयर मार्केट का काम करता है। उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा, जिसमें शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर काफी मुनाफा कमाने की बात कही गई। उसने उस पर क्लिक किया तो वह पाथ ऑफड्रीम क्लब 763 नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया।

एक सप्ताह देखता रहा
वह करीब एक सप्ताह तक उसको देखता रहा। फिर उसने मैसेज करके पूछा कि इसमें इन्वेस्ट कैसे करते हैं। उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई, जिसमें पाथ ऑफड्रीम क्लब की मैनेजर आरोही शर्मा से बात हुई। उसने शेयर मार्केट में एक लाख रुपए लगाने की बात कही तो आरोही ने आधार कार्ड व पेन कार्ड की फोटो मंगवा ली और उसके पास एक लिंक भेज दिया। उस पर क्लिक करके उसने रुपए लगा दिए, लेकिन मुनाफा होने के बाद राशि नहीं निकली।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *