इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने का झांसा देकर 1 लाख की ठगी, 3 आरोपी काबू

साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने का झांसा देकर करीब 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपियों को काबू किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन निवासी अश्वनी कुमार की शिकायत अनुसार 25 अगस्त को उसने इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया, जिस पर ए टू जेड सर्विस तथा मोबाइल नंबर 447438804912 दिया हुआ था। उसने विदेश जाने की इच्छा के चलते उक्त नंबर पर व्हाट्सएप कॉल की। सामने वाले व्यक्ति ने इंग्लैंड भेजने के लिए 1400 पाउंड (लगभग 1,82,000 रुपये) खर्च होने की बात कही और पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा। इसके बाद उसने अपने बेटे का मोबाइल नंबर उक्त व्यक्ति को भेज दिया। उसने उसके बेटे के मोबाइल पर एक स्कैनर भेजा। उसने उक्त स्कैनर के माध्यम से अपने बैंक खाते से 71,000 रुपये गूगल-पे द्वारा ट्रांसफर किए। इसके अलावा उसकी पत्नी के बैंक खाते से भी इसी स्कैनर पर 30,000 रुपये ट्रांसफर किए गए। इस प्रकार से कुल 1,01,000 रुपये की ठगी की गई। पैसे प्राप्त करने के बाद आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया और बाद में उसका मोबाइल नंबर भी बंद मिला। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल कुमार की अगुवाई में एएसआई नरेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव चिरैला जिला मुजफ्फरनगर बिहार निवासी सुमित राज, गांव किशनपुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार निवासी विवेक कुमार तथा गांव गौरिहार जिला मुजफ्फरनगर बिहार निवासी नीरज कुमार को काबू कर लिया गया जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित राज ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। जबकि आरोपी विवेक कुमार व नीरज कुमार कमीशन पर बैंक खाते लेकर उन्हें आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाते थे। आरोपी सुमित राज को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि आरोपी विवेक कुमार व नीरज कुमार से मामले में व्यापक पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu