गाँव खेड़ी गुलाम अली से नशा तस्कर काबू

 एक तरफ जहां पर एसपी उपासना के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा ना करने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक सैल द्वारा गांव खेड़ी गुलाम अली से एक आरोपी को 2 किलो 600 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई राजकुमार की अगुवाई में एसआई बलराज सिंह की टीम गश्त दौरान गांव खेड़ी गुलाम अली क्षेत्र में मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी विक्रम काफी समय से नशीला पदार्थ गांजा फुल पत्ती बेचने का काम करता है। जो गांजा फुस पत्ती बेचने के लिए कही जाने वाले है, उसके मकान पर दबिश देकर उसे काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए विक्रम उपरोक्त के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध खेड़ी गुलाम अली निवासी विक्रम को उसके मकान के पास गली से काबू कर लिया गया। नियमानुसार कार्रवाई उपरांत डीएसपी गुरविंद्र सिंह के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक बैग अंदर रखे पॉलीथिन से 2 किलो 600 ग्राम गांजा फुल पत्ती बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सीवन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई जगभान द्वारा आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया गया।  आरोपी वीरवार को अदालत मे पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu