चोरी की पिकअप गाड़ी सहित आरोपी काबू

वाहन चोरों के खिलाफ एसपी उपासना के आदेशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा एक पिकअप गाड़ी चोरी मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन गेट कैथल निवासी राजेश वर्मा की शिकायत अनुसार 25 दिसंबर को शाम के समय काम से वापिस आने के बाद उसने उसकी पिकअप गाड़ी घर के पास खड़ी करदी। सुबह 5 बजे देखा तो वहां गाड़ी नहीं मिली जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई अशोक कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी माता गेट कैथल निवासी रोशन लाल को काबू कर लिया गया। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा पिकअप गाड़ी बरामद कर ली गई। आरोपी का न्यायालय से शनिवार को एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu