7 किलो चूरा पोस्त तथा 4 किलो डोडा पोस्त सहित दो नशा तस्कर काबू

नशा मुक्त हो जिला मुहिम तहत एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में कैथल पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ द्वारा थाना पूंडरी क्षेत्र से गाड़ी में नशा तस्करी कर रहे दो आरोपियों को काबू कर लिया गया। जिनके कब्जे से 7 किलो 400 ग्राम चुरापोस्त तथा 4 किलो 478 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई जयभगवान की टीम शाम के समय गश्त दौरान एनएच 152 डी मोहना टोल के पास मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि नारनौल की तरफ से पंजाब नंबर की एक अशोका लीलैंड गाड़ी आ रही है। जिसमें दो व्यक्ति सवार है तथा अपने साथ गाड़ी में नशीला पदार्थ लिए हुए है। जिन्हे नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके एनएच 152 डी के पास नाकाबंदी करके वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर बाद उसी तरह की पंजाब नंबर की अशोका लीलैंड गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो ड्राईवर ने गाड़ी साइड में लगा ली। गाडी चालक की पहचान त्रिवेदी कैंप डेरा बसी पंजाब निवासी प्रीतम सिंह तथा दूसरे व्यक्ति की पहचान त्रिवेदी कैंप डेराबस्सी पंजाब निवासी शिवम के रूप में हुई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल जतिन कुमार के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान गाड़ी में प्याज व सूटकेस लोड पाए गए तथा दो प्लास्टिक कट्टे बरामद हुए। प्लास्टिक कट्टो से 7 किलो 400 ग्राम चुरापोस्त तथा 4 किलो 478 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके आरोपियों को मौके पर पहुंचे एएसआई जसमेर सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी न्यायालय में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *