इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी, आरोपी पकड़े

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

कैथल खबर (29मार्च) : कैथल में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों का पूछताछ के लिए तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपियों की पहचान गांव जाहवला जिला फिरोजपुर पंजाब निवासी शिवम कुमार व सूरतगढ़ जिला गंगानगर राजस्थान निवासी मानवजीत के रूप में हुई है। उनको गांव लखुवाली सूरतगढ़ राजस्थान से काबू कर लिया गया। सीवन निवासी तरुण की शिकायत अनुसार कुछ दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। इसमें ऑनलाइन निवेश के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का जिक्र था। जिसमें एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। उसने दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजे। उस पर कहा गया कि यदि वह उनके कहे अनुसार रुपए लगाता है तो बहुत जल्द उसके लगाए हुए रुपए दोगुना हो जाएंगे। वह आरोपियों की बातों में आ गया। उसने अलग-अलग समय में 52 हजार 300 रुपए इन्वेस्ट कर दिए। बाद में आरोपी और रुपए जमा करवाने के लिए कहने लगा। जब उसने मना किया तो आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद उसे को ठगी की जानकारी मिली। इस बारे में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि व्यापक पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों का न्यायालय से 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu