चाय के खोखे पर बेच रहा था नशा, आरोपी पकड़ा

चाय के खोखे पर बेच रहा था नशा, आरोपी पकड़ा

कैथल खबर, (12 मार्च ) कैथल में सीआईए-1 पुलिस द्वारा थाना शहर गुहला क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 30 ग्राम हेरोइन सहित काबू कर लिया गया। नशे की कीमत 1 लाख रुपए के करीब आंकी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस की टीम शाम के समय गश्त दौरान चीका रोड गुहला के पास मौजूद थी। वहां गुप्त जानकारी मिली कि खुशहाल माजरा रोड पर बने बंद सैलर के सामने चाय के खोखे पर वार्ड नंबर 1 चीका निवासी बादल नशीला पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बेचने का काम करता है। पुलिस ने खोखे पर दबिश देकर संदिग्ध बादल उपरोक्त को काबू कर लिया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बंसी लाल के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 30 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई कमलजीत द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *