कल होगा जाट हाई स्कूल सोसायटी के कॉलेजियम का चुनाव
कैथल खबर (01 फरवरी ) : 2 फरवरी को होने वाले जाट हाई स्कूल सोसायटी के कॉलेजियम चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिसमें चुनाव से संबंधित पूरी प्रक्रिया बताई गई है। जाट हाई स्कूल सोसायटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि 2 फरवरी को होने वाला चुनाव बैलेट पेपर से करवाया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए 30 टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य हैं, जिनमें एक पीठासीन अधिकारी व दो चुनाव अधिकारी शामिल हैं।
46 निर्विरोध चुने गए हैं : कॉलेजियम नंबर 23 और 71 में कोई नामांकन सही नहीं पाए जाने के कारण सीट खाली रह गई है। अब 26 कॉलेजियम में कुल 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए हैं। जाट कॉलेज कैथल में 2 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदान के समय सोसायटी द्वारा जारी पहचान पत्र और सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड साथ लाना होगा
