शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 22 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
गांव सिरसल निवासी युवक से शेयर मार्किट में ट्रैडिंग के नाम पर 22 लाख की ठगी का मामले सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पारसपुर नगर इंदौर मध्य प्रदेश निवासी प्रजवल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सिरसल निवासी अशोक कुमार ने शिकायत दी थी कि इंदौर, मध्यप्रदेश निवासी प्रज्ज्वल सिंह व उसकी साथी मोनिका ने 5 जनवरी 2025 को उसे फोन कर शेयर मार्केट में निवेश कर भारी मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। शुरुआत में आरोपियों ने उसे अपने ‘एंजल कंपनी’ के शेयर अकाउंट में 80 हजार रुपए जमा करवाने के लिए कहा और उसका पिन कोड भी ले लिया। कुछ ही दिनों में अलग-अलग बहानों से मोनिका के खाते ओ अन्य खातों में विभिन्न राशि ट्रांसफर करवाई गई। इसके अलावा 26 जनवरी 2025 को उससे 9 लाख 10 हजार रुपए नकद भी इंदौर बुलाकर ले लिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने बार-बार निवेश बढ़ाने का दबाव डालते हुए कहा कि वे करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाकर देंगे, लेकिन फरवरी 2025 में जब उसने हिसाब मांगा तो टाल-मटोल करने लगे और पैसे लौटाने से मना कर दिया। इतना ही नहीं, धमकी दी कि अगर पैसे वापिस मांगे तो उसे जान से मार देंगे। आरोपियों ने उससे करीब 22 लाख रुपये ठग लिए गए। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को पूछताछ सहित बरामदगी के लिए न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया गया था। आरोपी से ठगे गए 17 लाख रुपए बरामद कर लिए गए। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
