बस अड्डा के बाहर से ट्रैफिक पुलिस द्वारा हटवाया गया अतिक्रमण
कैथल शहर में सुगम व सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए एसपी उपासना के दिशा निर्देश तहत चलाई जा रही मुहिम के तहत ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा सड़क पर रेहड़ी लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी उपासना के निर्देश पर शहर में सुगम व सुरक्षित तथा निर्बाध यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए थाना प्रबंधक यातायात इंस्पेक्टर सतपाल की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा अभियान तहत नया बस अड्डा के पास रेहड़ी वालों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटवाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क पर रेहड़ी लगाने वालो को समझाया गया तथा उन्हें बताया गया कि दोबारा सड़क पर रेहड़ी लगाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि सड़क पर रेहड़ी लगाने से रास्ता काफी तंग हो जाता है। जिससे आमजन को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पडता है। भविष्य में भी समय समय पर ऐसे ऐसे अभियान चला कर जारी रहेगें।
