ट्रक की बैटरी चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कैथल क्षेत्र में ट्रक से बैटरियां चोरी करने के एक मामले की जांच चौकी अनाज मंडी पुलिस प्रभारी एएसआई दयानन्द की अगुवाई में एएसआई राकेश कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी सैंसी बस्ती कैथल निवासी बंटी को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि  शिकायतकर्ता गांव बाउपुर निवासी दिलबाग सिंह ट्रक चालक के रूप में कार्य करता है। 17 दिसंबर को वह अपने ट्रक में बैटरियां लोड कर अम्बाला से इंदौर के लिए रवाना हुआ था। 18 दिसंबर की रात करीब 10 बजे के आसपास खनोरी बाईपास अंडर ब्रिज कैथल के नीचे से ट्रक निकाल रहा था तो देखा की बाइक पर सवार 2 युवक उसके ट्रक के पीछे आ रहे थे। अंडरब्रिज पास करते ही मैंने ट्रक को रोका तो बाइक सवार बाइक को मोड़ कर भगा ले गया। जिसके बाद मैंने कुछ दुर चलकर आगे होटल पर ट्रक को रोककर चेक किया तो पाया कि पीछे की तरपाल कटा हुआ मिला। जिसमें ट्रक से 7 बैटरियां चोरी होनी पाई गई। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 7 बैटरी बरामद कर ली गई। आरोपी न्यायालय में के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu