दो नशा तस्कर महिला गिरफ्तार… 28 किलो 830 ग्राम डोडा पोस्त बरामद
डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार तथा एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन तहत नशा तस्करों पर निर्णायक प्रहार करते हुए स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा कलायत क्षेत्र से पंजाब निवासी दो महिला नशा तस्करों को काबू कर लिया गया, जिनके कब्जे से 28 किलो 830 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर रमेश चंद की अगुवाई में एएसआई संदीप कुमार की टीम गस्त दौरान कलायत कैंची चौक पर मौजूद थी। सहयोगी सूत्रों से पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली की कुछ देर पहले 2 महिलाएं एक ट्रक में से कलायत आईटीआई के पास उतरी है, जो अपने साथ बैग में नशीला पदार्थ डोडापोस्त लिए हुए है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके वर्मा पैलेस कलायत के नजदीक से संदिग्ध महिला गुरमीत कौर निवासी भैणी बगा मानसा पंजाब तथा जसवीर कौर निवासी फुलखेडी बठिंडा पंजाब को काबु किया गया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल जतीन कुमार के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान दोनो महिला आरोपियों के कब्जे में 3 बैगो से 28 किलो 830 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कलायत में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई विरेंद्र सिंह द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों महिला आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दी गई।
