11.45 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर काबू
डीजीपी हरियाणा ओपी सिंह के निर्देशानुसार तथा एसपी उपासना के कुशल नेतृत्व में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन तहत जुआ/सट्टा, नशा और अवैध गतिविधियों पर निर्णायक प्रहार करते हुए थाना गुहला पुलिस द्वारा एक नशा तस्कर को काबू कर लिया गया, जिसके कब्जे से 11.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसएचओ थाना गुहला एसआई रेखा की अगुवाई में एएसआई संदीप कुमार की टीम ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन तहत गस्त दौरान सुल्तानिया बस अड्डा के पास मौजुद थी। पुलिस को सहयोगी सुत्रो से एक गुप्त जानकारी मिली कि सुल्तानिया डेरा बाजीगर निवासी सुबा राम स्मैक बेचने का काम करता है। जिसे उसके मकान पर दबिश देकर चिट्टा (स्मैक) सहित काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके सुबा उपरोक्त के मकान पर दबिश देकर सन्धिगद सुबा राम को काबू कर लिया गया । पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे ई टी ओ कैथल दीपक दत्त के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में एक पन्नी से 11.45 ग्राम चिट्टा (स्मैक) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज करके आरोपी को मौके पर पहुंचे एसआई रामचंद्र द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा जिससे पूछताछ की जा रही है।
