गांव फरल के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहुंची डीसी अपराजिता

डीसी अपराजिता ने मंगलवार सुबह गांव फरल में स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में पहुंच कर बच्चों के साथ जॉयफुल एक्टिविटी में भाग लिया। बच्चों के साथ खेल-खेल में सीखाने के लिए आयोजित इन गतिविधियों में बच्चों से कई प्रयोग करवाए। डीसी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि वे पढ़ाई में ऐसे रोचक तरीके अपनाएं, जो बच्चों को समझ आएं और बच्चे उस शैक्षणिक गतिविधि में रुचि लेकर भाग लें। जिससे वे जल्दी सीखेंगे और लंबे समय तक उन्हें वह शैक्षणिक गतिविधि याद रहेगी। डीसी ने कक्षा चौथी एवं पांचवीं में जाकर बच्चों के साथ अलग-अलग गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने पानी की बाल्टी में कक्षा में उपलब्ध वस्तुओं को डालकर डूबने और तैरने की गतिविधि में घनत्व का सिद्धांत समझाया। इसी प्रकार से चित्र बताकर उन पर कुछ लिखने जैसी कई गतिविधियों में भाग लिया। डीसी अपराजिता ने कहा कि जॉयफुल एक्टिविटी का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ाने और खेल-खेल में व्यावहारिक ज्ञान देना है। किताबी ज्ञान से कहीं ज्यादा जरूरी प्रैक्टिकल नॉलेज है। जब बच्चे खुद प्रयोग करते हैं, तो विषय की समझ गहरी होती है। उन्होंने अधिकारियों व अध्यापकों जो बच्चों को सवाल पूछने के लिए प्रेरित करें, ताकि उनके अंदर झिझक दूर हो सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी दिव्यता मैहर, जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार, प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षक एवं अधिकारी मौजूद रहे। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *