सार्वजनिक स्थानों से हटाए जाएं बेसहारा कुत्ते… संबंधित विभाग कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी के कार्य में लाएं तेजी :- डीसी

 डीसी अपराजिता ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जिला में गलियों के कुत्तों का टीकाकरण व नसबंदी के कार्य में तेजी लेकर आएं। कैथल शहर में लैब के लिए स्थान चिन्हित कर कार्य शुरू करें। फिलहाल राजौंद से 172 कुत्तों का टीकाकरण व नसबंदी का कार्य किया जा चुका है। संबंधित विभागों के अधिकारी कार्य को समूचित तरीके से करने के लिए प्लानिंग तैयार करें। किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही न बरती जाए। आमजन की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए जाएं। डीसी अपराजिता ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में बेसहारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रही थी। डीसी ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विभागों के अधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई भी बैठक निर्धारित की जाती है तो संबंधित अधिकारी बैठक में निर्धारित समय पर पहुंचना सुश्चित करें। उन्होंने विभाग अनुसार बैठक में संबंधित विषय पर समीक्षा की और आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी-अपनी रिपोर्ट निर्धारित समय पर देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमानुसार सभी स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, खेल स्टेडियमों, सभी हाईवे आदि सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा कुत्तों को हटाया जाए। इन सभी स्थानों से कुत्तों को हटाकर शेल्टर होम में रखे जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर लें। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह कार्य शुरू किया जाएगा। सभी स्थानों पर नोडल अधिकारी बनाने के साथ-साथ शैल्टर हॉम, हेल्प लाइन नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।  संबंधित नगर परिषद, नगर पालिकाएं शैल्टर हाउस बनाकर सीसीटीवी कैमरे आदि की पूरी व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

           नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने कहा कि नगर परिषद व नगर पालिकाओं द्वारा कुत्तों के टीकाकरण व नसबंदी के कार्य को सुचारू रूप से करने के लिए पूरा प्लान तैयार कर लिया गया है। संबंधित विभागों से इस संदर्भ में जानकारी प्राप्त की जा रही है। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजन के सहयोग से इस कार्य को सुचारू रूप से करवाएंगे। इस मौके पर डीडीपीओ रितू लाठर, सीएमओ रेणू चावला, जीएम रोडवेज कमलजीत, कार्यकारी अभियंता वरूण कंसल, ईओ संदीप सोलंकी, नगर पालिका सचिव पवन शर्मा, पशुपालन विभाग से कृष्ण कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *