वॉलीबॉल प्रतियोगिता के चयन के लिए ट्रायल 13 मार्च को

Rio de Janeiro - Seleção brasileira masculina de vôlei vence a da França por 3 sets a 1 no Maracanãzinho e vai às quartas-de-final ( Fernando Frazão/Agência Brasil)

 जिला खेल अधिकारी राज रानी ने बताया कि अखिल भारतीय सिविल सेवा वॉलीबॉल प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) 2025-26 का आयोजन 20 से 25 मार्च तक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल एसयू ब्लॉक पीतमपुरा दिल्ली में किया जा रहा है। इसमें हरियाणा की ओर से वॉलीबॉल टीम में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन 13 मार्च को सुबह 10 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि विभाग, कार्यालय, जिला के अधिकारियों व कर्मचारियों को जो इस खेल के उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं, उन्हें इस चयन सफलता में विशेष खेल अवकाश तथा अन्य सुविधाएं देकर भेंजे। साथ ही उन्हें ये प्रमाण-पत्र भी दें कि वे इस विभाग व कार्यालय के सरकारी कर्मचारी व अधिकारी हैं। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आने व जाने का किराया संबंधित विभाग व खिलाड़ियों द्वारा वहन किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाले अधिकारी व कर्मचारी टीए व डीए अपने विभाग से लेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों के अनुसार रक्षा सेवाओं, अर्धसैनिक बलों, केंद्रीय पुलिस संगठनों, पुलिस, आरपीएफ, सीआईएसएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी और एनएसजी के वर्दीधारी कर्मी, स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारी, दिहाड़ी एवं कैजुअल श्रमिक, अस्थायी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी तथा नए भर्ती हुए कर्मचारी, जिन्होंने नियमित सेवा में छह महीने से कम समय पूरा किया हो, वे कर्मचारी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu