वाटर वर्क्स से मोटर व केबल चोरी मामले में 2 आरोपी काबू

थाना तितरम क्षेत्र के गांव कसान स्थित वाटर वर्क्स से मोटर व बिजली के केबल चोरी करने के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सिसमौर निवासी पालाराम की शिकायत अनुसार वह गांव कसान स्थित वाटर वर्क्स पर डीसी रेट पर बेलदार के पद पर कार्यरत है। 2 मार्च की सुबह वाटर वर्क्स पर सप्लाई देने पहुंचे कर्मचारी ने देखा कि चैंबर से 30 एचपी, 20 एचपी व दो 7.5 एचपी की मोनोब्लॉक मोटर तथा करीब 160-160 फुट बिजली के केबल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए गए हैं। जिस बारे थाना राजौंद में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम द्वारा करते हुए गुप्त सूचना व तकनीकी जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जिला भिवानी के गांव बड़सी जतान तथा जिला जींद के गांव घोघडिया निवासी राहुल को हांसी से काबू कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी, चोरीशुदा ताम्बा तार, एक मोटर बरामद की गई। दोनों आरोपियों का न्यायालय से पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu