अवैध देशी पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद सहित आरोपी काबू
जिला पुलिस द्वारा एसपी उपासना के आदेशानुसार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने एक आरोपी को अवैध देशी पिस्तौल व 4 जिंदा कारतूस सहित काबू कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ उपरांत उसको असला सप्लाई करने वाले आरोपी को भी तुरंत काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई मुकेश की अगुवाई में एचसी हरीश कुमार की टीम गश्त दौरान एनएच 152 चंदाना कट के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि गांव पाई निवासी नरेश उर्फ फिकर गांव बाता से बालू रोड पर रजबाहा पुलिया के पास अवैध हथियार सहित खड़ा है। जिसे दबिश देकर काबू किया जा सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत उक्त स्थान पर दबिश दी गई। उक्त स्थान पर रजबाहा पुलिया पर बैठे युवक द्वारा पुलिस टीम को देखकर गांव बालू की तरफ भागने का प्रयास किया गया, जिसे सतर्क पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। जिसकी पहचान गांव पाई निवासी नरेश कुमार उर्फ फिकर के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल (315 बोर) तथा 4 जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एचसी देवेंद्र द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ दौरान खुलासा हुआ कि उसको यह असला अमुनेशन गांव सांपली खेड़ी निवासी नरसिंह उर्फ दिपु द्वारा उपलब्ध करवाया गया था। एचसी देवेंद्र की टीम द्वारा तत्पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नरसिंह को भी काबू कर लिया गया। दोनो आरोपी शनिवार को अदालत में पेश किए जाएंगे, जिनसे पूछताछ की जी रही है।
