गेहूं व नकदी चोरी करने के मामले में 2 आरोपी काबू
थाना सीवन क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में एक मकान से गेहूं व नकदी चोरी करने के मामले की जांच थाना सीवन पुलिस के पीएसआई रजत सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव उमेदपुर निवासी गुरविंद्र सिंह उर्फ सिट्टी व पहाड़पुर निवासी भजनलाल को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव पहाड़पुर निवासी महिला सिंदो की शिकायत अनुसार वह अपने परिवार के साथ खेतों में धान लगाने के लिए गई हुई थी। दिनांक 3 जुलाई की रात को उमेदपुर निवासी सिट्टी, पहाड़पुर निवासी बब्बू, भज्जा व सोनी राम ने गेहूं के ड्रम से 25 मण गेहूं व 25 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। जिस बारे में थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 500 रुपये बरामद कर लिए गए। दोनों आरोपी बुधवार को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
