परिवार पहचान पत्र बनाने वाले कर्मचारियों से निशुल्क बनवाएं आधार कार्ड : एडीसी

एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) के कर्मचारी परिवार पहचान पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड भी बनाते हैं। यह सुविधा नगर पालिका कैथल, बीडीपीओ कार्यालय कैथल, बीडीपीओ कार्यालय चीका, बीडीपीओ कार्यालय सीवन, नगर पालिका कलायत, नगर पालिका राजौंद, बीडीपीओ व नगर पालिका कार्यालय पूंडरी तथा तहसील कार्यालय ढांड में उपलब्ध है। यहां पर कोई भी नागरिक संबंधित दस्तावेजों के साथ निशुल्क अपना नया आधार कार्ड बनवा सकता है और पुराना अपडेट करवा सकता है। एडीसी ने परिवार पहचान पत्र बनाने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी नागरिक आधार कार्ड बनवाने या अपडेट करवाने आता है तो उसका नियमानुसार कार्य किया जाए। आधार कार्ड से संबंधित कार्य के पैसे चार्ज नहीं किए जाएं। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अगर किसी की शिकायत आती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई कर्मचारी इस कार्य के फीस की मांग करता है तो अतिरिक्त उपायुक्त की ईमेल adcktl@hry.nic.in  या कार्यालय के दूरभाष नंबर 01746-234203 पर शिकायत दर्ज कर सकता है। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने यह भी बताया कि नागरिक स्वयं भी अपने पहचान और पते से संबंधित दस्तावेज माई आधार पोर्टल (https://myaadhaar.uidai.gov.in/du) पर अपने आधार नंबर से लॉग इन करके नाम, पता, जन्मतिथि, लिंग निशुल्क अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा आधार सेंटर पर निर्धारित शुल्क देकर अपना आधार कार्ड अपडेट करवाया जा सकते हैं। लेकिन पांच से सात साल तथा 15 से 17 साल के बच्चों के फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटो अपडेट के लिए एक बार शुल्क माफ है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि यदि कोई व्यक्ति आपसे निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे मांगता है, तो आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet - dinamobet giriş - dinamobet güncel giriş
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
betasus
meritking
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Dinamobet
Dinamobet
Kulisbet
Kulisbet
Kulisbet giriş
Kulisbet güncel giriş