कैथल में महिला की अश्लील वीडियो बना किया ब्लैकमेल एक आरोपी गिरफ्तार

कैथल खबर (25 मार्च) : कैथल में महिला से दोस्ती कर उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने व लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने स्नैपचैट पर महिला से दोस्ती की। उसको अपनी बातों में फंसाकर वीडियो कॉल करके उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करने लगा और लाखों रुपए ले गया था। आरोपी की पहचान जिला जींद के डाहोला निवासी सोनू के रूप में हुई है। एक महिला की शिकायत अनुसार उसकी स्नैपचैट पर सोनू के साथ जान पहचान हुई थी। इसके बाद उनकी बातें होने लगी। बाद में इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी बातें करने लगा। आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर उससे वीडियो कॉल कर ली और उसकी अश्लील वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। बाद में वीडियो भेजकर उससे रुपए मांगने लगा। उसने डर के मारे आरोपी को रुपए दे दिए। उसके बाद आरोपी उसे धमकी देकर कहने लगा कि अगर उसने उसे पैसे देने बंद कर दिए तो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इसके बाद दूसरे आरोपी अजय ने भी उसके व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेज दी। वह भी उससे पैसे मांगने लगा और पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। दोनों आरोपी मिलकर उससे 14 लाख 40 हजार रुपए हड़प चुके थे। पैसे देने के बाद भी उसे बार-बार वीडियो वायरल करने की धमकी देते थे। इस बारे में थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में पहले ही आरोपी गांव सतराणा जिला पटियाला पंजाब निवासी अजय कुमार को गिरफ्तार करके जेल में भेजा जा चुका है। आरोपी सोनू का न्यायालय से 2 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *