यूथ क्लब पंजीकरण में तेजी लाएं: सतीश मच्छाल 

युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा द्वारा युवा मामलों से संबंधित गतिविधियों को गति प्रदान करने के लिए जिला युवा समन्वयक अधिकारी कैथल सतीश मच्छाल ने राजकीय आईटीआई में जिले भर के पर खंड युवा समन्वयक अधिकारी एवं जूनियर खंड युवा समन्वयक अधिकारियों की बैठक ली। मच्छाल ने बताया कि विभाग की नीति के अनुसार प्रत्येक गांव में 15 से 29 साल के नौजवानों में सामाजिक गतिविधियों व राष्ट्रीय प्रेम की भावना जागृत करने के लिए 11 से 20 युवाओं का एक युवक मंडल अथवा युवती मंडल का गठन किया जाएगा।इसके माध्यम से वर्ष-भर महापुरुषों के जन्मदिवस / शहीदी दिवस व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ तथा खेल गतिविधियां के प्रति जागरूकता अभियान चलाये जाएंगे ताकि नौजवानों का रुझान नशे की लत्त की तरफ ना होकर खेल-कुद व सामाजिक कार्यों में हो सके। इसके लिए विभाग की तरफ से उन्हें प्रतिमाह वित्तीय सहायता देने का निर्णय लिया गया है लेकिन वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए यूथ क्लबों का पंजीकृत होना अनिवार्य है। युवा कल्बों को पंजीकृत करवाने के लिए उपायुक्त कैथल के मार्गदर्शन से उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कलायत द्वारा जिले के अधिकारियों की मीटिंग ली गई थी और उस मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार सभी जूनियर खंड युवा अधिकारियों कॉलेज प्राचार्यों के माध्यम से प्रत्येक गांव की ग्राम पंचायत से सामंजस्य स्थापित करते हुए यूथ क्लब पंजीकरण का कार्य चलाने के निर्देश दिए गए थे। बैठक में युवा गतिविधियों को लेकर चलाए जा रहे युवा क्लब पंजीकरण अभियान की एटीआर रिपोर्ट ली गई तथा सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वह यूथ क्लब पंजीकरण से संबंधित कार्यों में तेजी लाएं और इसे प्राथमिकता के आधार पर लें ताकि सरकार की युवा कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा दिया जा सके। बैठक में एनएसएस अधिकारी शमशेर सिंह मलिक, जूनियर खंड युवा अधिकारी रविकेश, रविंद्र, नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, नवीन प्रकाश कालिया, पूनम, शिवानी अरोड़ा, मोनिका, सुदेश, रोहित कुमार, उमेश धीमान, नरेश पंवार, प्रदीप कुमार ने भाग लिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *