अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाला आरोपी काबू

अवैध असला-अमुनेशन सप्लाई करने वाले अपराधियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए सीआईए-1 द्वारा एक असला सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अवैध असला-अमुनेशन बरामदगी के एक मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई रघुबीर सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव माघो माजरी निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 19 अप्रैल को सीआईए-1 पुलिस के एएसआई रघुबीर सिंह व एचसी पवन कुमार की टीम की टीम द्वारा सारण बस अड्डे के पास से आरोपी  गांव पेगा जिला जींद निवासी अभिषेक को काबू किया गया था। जिसके कब्जे से एक .32 बोर का अवैध पिस्तौल व एक कारतूस बरामद हुआ था। जिस बारे थाना तितरम में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी अभिषेक से पूछताछ उपरांत खुलासा हुआ था कि उसको यह असला अमुनेशन आरोपी प्रदीप द्वारा सप्लाई किया गया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *