सभी मंडियों में धान खरीद प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी रखें अधिकारी : डीसी

डीसी अपराजिता ने कहा कि सभी मंडियों में धान खरीद प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी रखें। किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। खरीफ सीजन को सुचारू रूप से संपन्न करवाने को लेकर सभी अधिकारी तैयार रहें। सभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्र की मंडियों का दौरा करें और बिजली, पानी, शौचालय आदि मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। अधिकारी सुनिश्चित करें कि धान के भंडारण के लिए पर्याप्त सुरक्षित जगह उपलब्ध रहे।

          डीसी अपराजिता सोमवार को लघु सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में खरीफ सीजन को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहीं थीं। डीसी ने कहा कि सभी खरीद एजेंसी निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार धान की खरीद का कार्य करें। इस कार्य में लापरवाही न बरती जाए और समय पर किसानों के खाते में पेमेंट भिजवाना सुनिश्चित करें। जिले में इस वर्ष करीब 9 लाख मीट्रिक टन धान आने की संभावना है। मंडी में समय पर खरीद हो और उसका समय पर उठान किया जाए, ताकि मंडी में जगह की समस्या पैदा नहीं हो। सभी मंडियों के साथ लगती सड़कों दुरूस्त करवाया जाए। मंडियों में सभी धर्मकांटों की नियमानुसार जांच होनी चाहिए। 

          उन्होंने मंडी सचिवों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी मंडियों में तिरपाल व पॉलिथीन कवर, पर्याप्त मात्रा में बारदाना, इलेक्ट्रिक झरना, पावर मशीन, सीसीटीवी कैमरा, साफ-सफाई, बिजली, पानी, सुलभ शौचालय तथा पानी निकासी से उचित प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए धान की खरीद के लिए नियम व शर्तों के सूचना बोर्ड भी मंडियों में अवश्य लगवाए जाएं। पुलिस विभाग यातायात को सुचारू बनाएं, कहीं पर भी जाम जैसी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। इसके साथ सभी ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं और हर गाड़ी का गेट पास हो। इन सभी गाड़ियों के ड्राइवर सहित फोटोग्राफ्स लिए जाएं। गाड़ियों की नंबर प्लेट व जीपीएस भी हो। एसडीएम खरीद शुरू होने से पहले मंडियों का दौरा करें। जांच करें कि किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी तो नहीं। जो कमी पाई जाती है, उसे समय रहते पूरा करें। मार्केट कमेटी सचिव हो या फिर खरीद एजेंसियों के फील्ड स्तर के कर्मचारी, यह सुनिश्चित करेंगे कि खरीद से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हैं।

          इस अवसर पर एडीसी डॉ. सुशील कुमार, कैथल एसडीएम संजय कुमार सहित, डीएफएससी विरेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu