कैथल में अवैध जुगाड़ रेहड़ियों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 7 रेहड़ी इंपाउंड!

सड़कों पर हादसों का कारण बन रही अवैध जुगाड़ रेहड़ियों के खिलाफ कैथल ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश कुमार की अगुवाई में जिला ट्रैफिक पुलिस ने कैथल के करनाल रोड चौक, कलायत और चीका में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले जुगाड़ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 6 जुगाड़ रेहड़ियों को इंपाउंड किया। इन वाहनों पर करीब 20 फीट लंबी लोहे की पाइपें और एंगल खतरनाक तरीके से बाहर निकले हुए थे। इस तरह सामान लादकर सड़क पर चलने से दूसरे वाहन चालकों और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ था।

इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य जुगाड़ रेहड़ी का चालान किया। पुलिस ने मौके पर ही रेहड़ी में लदा सामान नीचे उतरवाया और सामान के मालिक को भी इसकी सूचना दी।

सड़क हादसों का खतरा

ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि जुगाड़ रेहड़ियों पर बाहर निकली लोहे की पाइपें और एंगल सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। ऐसे वाहनों के कारण सड़क हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों से खिलवाड़ करने और आमजन की जान को खतरे में डालने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध जुगाड़ वाहनों और खतरनाक तरीके से सामान ढोने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कैथल ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी

कैथल, कलायत और चीका क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों पर सामान इस तरह न लादें, जिससे सड़क पर दूसरे लोगों के लिए खतरा पैदा हो।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu