एससी-एसटी विद्यार्थियों का बीएएम, बीएससीएम और बीकॉमएफ पाठ्यक्रमों में निशुल्क दाखिला: डॉ धर्मपाल

चंडीगढ़। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्मपाल ने बताया की एससी-एसटी विद्यार्थी जिन्होंने अभी दस जमा दो कक्षा की परीक्षा पास की है ,वे सभी इग्नू के तीन ग्रेजुएशन पाठ्यक्रमों बीएएम, बीएससीएम और बीकॉमएफ कोर्स में निशुल्क दाखिला ले सकते हैं। निशुल्क दाखिले के लिए विद्यार्थी के माता पिता की वार्षिक आय ढाई लाख रुपये सालाना से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्हें सिर्फ 300 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस और 200 रूपये डेवलपमेंट फीस देनी होगी। उन्होंने बताया कि इग्नू में दाखिला इग्नू की ऑफिशियल वेबसाइट द्धह्लह्लश्चह्य://द्बद्दठ्ठशह्वड्डस्रद्वद्बह्यह्यद्बशठ्ठ.ह्यड्डद्वड्डह्म्ह्लद्ध.द्गस्रह्व.द्बठ्ठ/ पर जाकर करवा सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि यदि कोई विद्यार्थी नौकरी करते हुए या अपना काम करते हुए उच्च शिक्षा हासिल करना चाहता है तो इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली ऐसे विद्यार्थियों के लिए एक अवसर की तरह है। इग्नू में जनवरी 2025 सेशन के लिए एडमिशन अभी चल रहे है। इग्नू के विभिन्न सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में 300 से अधिक पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले सकते हैं। प्रवेश के लिए कोई भी अधिकतम आयु सीमा नहीं है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *