कुंभ में आयोजित भंडारे में ग्रहण कर रहे प्रसाद श्रद्धालू, 12 फरवरी तक आयोजित होगा भंडारा
कैथल खबर (01 फरवरी ) श्री गुरु गोरखनाथ भंडारा सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रयागराज में दो जगह भंडारे का आयोजन कर हर रोज हजारों की संख्या में संगम में स्नान करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की भोजन से सेवा कर रही है। इसके साथ-साथ 11 जनवरी से 26 फरवरी तक अयोध्या में भी समिति द्वारा श्रीराम रसोई के शुभारंभ अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में सेवा कर रहे प्रधान श्री राम जी सैनी, कस्ूतूरी शर्मा,ख्सुरेश लाला, पवन कुमार व अन्य ने बताया कि प्रयागराज प्रशासन द्वारा सेक्टर 6 व सेक्टर 13 में भंडारे की अनुमति दी है। जहां हर रोज हलवा, खीर, पूरी, रोटी, कड़ी, सब्जियां बनाई जाती हैं। सुबह पहले साढ़े पांच बजे चाय व बिस्किट रस दिए जाते हैं। फिर दो घंटे तक खिचड़ी का वितरण किया जाता है। 11 से 4 बजे तक भोजन दिया जाता है। साफ-सफाई करने के बाद रात्रि छह बजे से रात के दस बजे तक फिर से भोजना दिया जाता है। यहां कुछ विशेष टेंट मिले हैं। जहां कैथल, हरियाणा के लोगों को विश्राम करवाया जाता है। दोनों जगह के भंडारे में लगभग लगभग 70 से 75 सेवादार हैं। इसके साथ-साथ श्रीराम रसोई के शुभारंभ अवसर पर अयोध्या में भी 11 जनवरी से 26 तक भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि 12 साल में एक बार आने वाले कुंभ मेले को लेकर देशभर के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। लोग संगम में स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां सेवा कर सुखद अनुभूति हो रही है। घने सर्द मौसम में श्रद्धालुओं को गर्म चाय व भोजन मिल जाता है तो वे तृत्व हो जाते हैं। इसी भाव से यहां सेवा की जा रही है कि कोई भूखा न जाए। प्रयागराज में आगामी 12 फरवरी तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कृष्ण नायक, संजय, बिंद्र, मामचंद सहित अनेकों ऐसे सेवादार हैं, जो लगातार सेवा में जुटे हैं और दिन रात काम करते हुए श्रद्धालुओं को भोजन करवा रहे हैं। कैथल सहित हरियाणा के लोगों के सहयोग से इस भंडारे का आयोजन सफल हो पाया है। श्रीरामजी सैनी ने सभी दानी सज्जनों का आभार जताया और कहा कि जिस तरह से पिछले साल अयोध्या में भंडारे को विशेष पहचान मिली थी, उसी तरह से इस बार प्रयागराज में भी कैथल के भंडारे के प्रसाद को श्रद्धालु बड़े चाव से ग्रहण कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र पंकज एवं अयोध में श्री जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष चंपत राय भी भंडारे में आ चुके हैं। उनके मार्गदर्शन के लिए संस्था उनकी आभारी है। पंकज राजेंद्र जी ने समय-समय पर संस्था का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन किया है। संस्था को भंडारे की अनुमति दिलवाने में भी उनकी अहम भूमिका रही है।
