कैथल जाट हाई स्कूल सोसायटी के कॉलेजियम नंबर 71 व 23 को लेकर 2 मार्च को होगा मतदान

कैथल खबर, (22 फरवरी ) कैथल में जाट हाई स्कूल सोसाइटी के 75 में से 72 कॉलेजियम में चुनाव हो चुके हैं, लेकिन कॉलेजियम नंबर 23, 52 और 71 में कोई नामांकन सही नहीं पाए जाने के कारण सीटें खाली रह गई हैं। अब इन तीनों कॉलेजों का चुनाव 2 मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

उसी दिन शाम को परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रशासक दीपक बाबूलाल करवा ने बताया कि चुनाव अधिकारी का निर्णय अंतिम होगा। मतदान के समय सोसाइटी द्वारा जारी पहचान पत्र और सरकार द्वारा जारी कोई भी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड साथ लेकर आएं।

वोटर लिस्ट प्राप्त करने के लिए 500 रुपए फीस देनी होगी

सभी कॉलेजों की वोटर लिस्ट प्राप्त करने के लिए 5100 रुपए फीस देनी होगी और एक कॉलेज की वोटर लिस्ट प्राप्त करने के लिए 500 रुपए फीस देनी होगी। इसके अलावा जाट हाई स्कूल सोसाइटी की वेबसाइट से भी वोटर लिस्ट डाउनलोड की जा सकती है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu