ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत गांव सोंगरी-गुलियाना में डीएसपी ललित यादव ने की ग्रामीणों से मुलाकात
कैथल खबर (7 जनवरी) : कैथल पुलिस द्वारा लगातार आमजन के बीच में जाकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है तथा इसके साथ उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आमजन को विभिन्न विषयों बारे जागरूक भी किया जा रही है। ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम तहत गांव सोंगरी-गुलियाना में डीएसपी ललित यादव ने की ग्रामीणों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याएं सुनी। डीएसपी ललित यादव ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को नशे से बचाएं व सामाजिक कार्यो में सहयोग के लिये प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि गांव में शांति का माहौल बना रहे और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे। किसी भी प्रकार के अपराध या अपराधी की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान डीएसपी ने गांव में ज्यादा से ज्यादा कैमरे लगवाने बारे, अवैध शराब खुर्दें बंद करने बारे तथा ग्रामीणों को दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, गाडी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने लिए भी प्रेरित किया।
