समाधान शिविरों में आई 14 शिकायतें, 13 का हुआ मौके पर समाधान

कैथल खबर (30 जनवरी ) लघु सचिवालय के सभागार में उपायुक्त डीसी प्रीति की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में कुल 14 शिकायतें आई, जिनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

          लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में सात शिकायतें आई, जिसमें से छह का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं उपमंडल गुहला-चीका के खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में लगाए जा रहे समाधान शिविर में सात शिकायत प्राप्त हुई, सभी का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

          डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है। आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे किसी समस्या का जल्द समाधान होना संभव हो जाता है। आमजन को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समाधान शिविर में स्वयं उपस्थित रहें और लोगों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनें। शिकायतों का प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाए। इन समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों आती हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *