एक भी बच्चा ड्रॉप आऊट व स्कूल आऊट न रहे : डीसी प्रीति

-डीसी प्रीति ने ली शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक
कैथल खबर (26 मार्च) : डीसी प्रीति ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी व सभी शिक्षक यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा जिले में स्कूल में दाखिला छोडक़र ड्रॉप आउट न हो और कोई भी बच्चा स्कूलों में दाखिला न लेकर स्कूल आउट न रहे। डीसी प्रीति प्रवेश उत्सव के तहत डीसी कार्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सरकार द्वारा बच्चों को कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं। स्कूल प्रबंधन समितियों के साथ मिलकर शिक्षक इन सभी सुविधाओं की जानकारी अभिभावकों को दें। साथ ही ग्राम पंचायतों में सरपंचों व पंचों का सहयोग लेकर लोगों को सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला दिलवाने के लिए प्रेरित करें। वहीं शहरी इलाके में पार्षदों का सहयोग लें। सभी सरपंच व पार्षद भी इस बात के लिए जिम्मेवार होंगे कि उनके क्षेत्र में कोई भी बच्चा ड्रॉप आऊट या स्कूल आऊट न हो। सभी जनप्रतिनिधि भी इसमें सहयोग करेंगे। इसके लिए उन्हें अलग से निर्देशित भी किया जाएगा। डीसी ने कहा कि स्कूल मुखिया यह सुनिश्चित करें कि पीटीएम में सभी अभिभावक पहुंचें। इसके साथ-साथ अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ी में संपर्क करें, जहां से पांच साल से अधिक आयु के बच्चों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाना सुनिश्चित किया जा सके।
डीसी प्रीति ने कहा कि जिले में जितने भी पीएम श्री स्कूल हैं, उनमें हर तरह की सुविधा उपलब्ध हो, शिक्षा विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें। सरकार द्वारा इन स्कूलों के लिए जो भी मापदंड तय किए हैं, ये स्कूल उन मापदंडों को पूरा करें। ताकि लोग अपने बच्चों के इन स्कूलों में दाखिला करवा सकें। जिले में उन स्कूलों को रोल मॉडल बनाया जाए, जिन सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ रही है। डीसी ने कहा कि प्रवेश उत्सव में सभी अध्यापक पूरी लगन से काम कर हर अभिभावक तक पहुंचे और उन्हें अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाने के लिए प्रेरित करें। डीसी ने जिले में 20 से कम छात्र संख्या वाले स्कूलों की भी जानकारी ली। डीसी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में दाखिला लेने वाले बच्चों को नियमानुसार मिड डे मील, शिक्षा, वर्दी, पुस्तकें, बैग व स्टेशनरी, स्वास्थ्य जांच निशुल्क होती है। इसके अलावा एनईईटी, आईआईटी, जेईई में प्रवेश के लिए निशुल्क प्रशिक्षण के लिए सुपर 100 योजना, उत्साहपूर्ण शनिवार, मेधावी बच्चों के लिए छात्रवृति योजना, सर्वांगीण विकास के लिए खेल, परिवहन सुरक्षा योजना के तहत निशुल्क परिवहन सुविधा, क्विल क्लब, स्किल पास बुक सहित अनेकों प्रकार की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। अभिभावक बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाकर इन योजनाओं का लाभ उठाएं। डीईओ रामदिया ने प्रवेश उत्सव के तहत की जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी और डीसी को विश्वास दिलवाया कि प्रवेश उत्सव में जिले के लिए जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है, उसे पूरा करने के लिए अध्यापक पूरा प्रयास कर रहे हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu