कृष्ण मित्तल बने अनाज मंडी प्रधान
कृष्ण मित्तल बने अनाज मंडी प्रधान
कैथल खबर (20 मार्च) कैथल में नई अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया। आढ़तियों ने कृष्ण मित्तल को नया प्रधान चुना है। मतदान के दौरान 524 आढ़तियों ने वोट डाले, जिनमें से कृष्ण मित्तल को 361 वोट मिले और कृष्ण गोयल को 162 वोट मिले। एक वोट रद्द हो गई। ऐसे में कृष्ण मित्तल 199 वोटों से चुनाव जीत गए। कृष्ण मित्तल पहले भी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं। इस दौरान चुनाव अधिकारी राजेंद्र खुराना आढ़ती को बनाया गया। राजेंद्र ने बताया कि चुनाव बेलेट पेपर पर हुआ। मतदान मार्केट कमेटी के कार्यालय में संपन्न करवाया गया। मंडी के सभी आढ़तियों ने चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इस संबंध में सभी मंडी आढ़तियों को सूचना दी गई थी। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा आढ़तियों की वोटिंग करवाने का प्रयास किया गया। गेहूं के सीजन से पहले मंडी को नया प्रधान मिल गया। मंडी में व्यवस्थाओं को लेकर कार्य करना प्रधान की जिम्मेदारी रहेगी। गेहूं के सीजन में कुछ ही दिनों का समय बचा है। ऐसे में सीजन से पहले चुनाव करवाने का फैसला लिया गया है। एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होनी है, ऐसे में एसोसिएशन से पहले चुनाव करवाने का निर्णय लिया है, ताकि सीजन में आढ़तियों व किसानों को दिक्कतें न हों।
चुनाव जीतने के बाद कृष्ण मित्तल ने आढ़तियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव भाईचारे का चुनाव था। वे हमेशा आढ़तियों की भलाई के लिए कार्य करेंगे। उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है। उसका ईमानदारी ने निर्वहन करेंगे।
