पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार से हरी झंडी दिखाकर करेंगे यात्रा का शुभारंभ

पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार से हरी झंडी दिखाकर करेंगे यात्रा का शुभारंभ

कैथल जिला में 22 अप्रैल को प्रवेश करेगी यात्रा

कैथल, 21 मार्च। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत साइक्लोथॉन एडिशन-2 का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पांच अप्रैल को हिसार से हरी झंडी दिखाकर करेंगे। यह यात्रा प्रदेश के सभी 22 जिलों में जाएगी। मुख्य रूप से उन गांव व कस्बों को कवर करेगी, जहां नशे का ज्यादा प्रभाव है। यात्रा का समापन सिरसा जिले में 27 अप्रैल को होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि पूरी यात्रा के दौरान करीब 50 लाख लोग इस यात्रा का हिस्सा बनेगें। कैथल में यह साइकिल यात्रा 22 अप्रैल को प्रवेश करेगी। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी साइक्लोथॉन को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दें।
यह जानकारी नगराधीश गुरविंद्र सिंह ने लघु सचिवालय के वीडियो कांफ्रेंस हॉल में मुख्यालय से आयोजित वीडियो कांफ्रेंस के उपरांत अधिकारियों को दी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक रूट प्लान के अनुसार साइकिल यात्रा 22 अप्रैल को जिले में ढांड, फरल, पूंडरी व मूंदड़ी से होते हुए 23 अप्रैल को कलायत से जींद जिले की ओर रवाना होगी। उन्होंने कहा कि साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है। संबंधित अधिकारी सुनिश्चित करें कि इस कार्यक्रम में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी हो। विशेष रूप युवाओं को इसका हिस्सा बनाएं। इसके साथ ही केमिस्ट एसोसिएशन, नशा मुक्ति केंद्र, एंटी नारकोटिक्स टीम, ड्रग फ्री गांव के सरपंचों को जरूर शामिल किया जाएगा। यात्रा के दौरान स्कूल व कॉलेजों को भी कवर किया जाए। पुलिस विभाग ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार करें। इस रैली में भाग लेने के लिए जिला के युवा उदय डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर अपना पंजीकरण जरूर करें। इस अवसर पर डीएसपी बीरभान सिंह, डीडीपीओ कंवर दमन, डीआईपीआरओ नसीब सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu