मोबाइल स्नैचिंग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में मोबाइल स्नैचिंग मामले की जांच एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए खुराना रोड कैथल निवासी अनुज तथा हरि नगर कैथल निवासी देव को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव गगनी जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश निवासी विजय कुमार की शिकायत अनुसार 24 मार्च की रात करीब 11 बजे वह पेहवा चौक से करनाल चौक की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया तथा मौके से फरार हो गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। दोनों आरोपी स्नैचिंग के अन्य मामलों में कैथल जेल में बंद थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए माननीय न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। दोनों आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
