नशा मुक्ति अभियान : रेस लगाकर नशा ना करने का युवाओं ने दिया संदेश

कैथल। जाट ग्राउंड में रेस लगाते युवा

कैथल खबर (13 फरवरी) : नशे से आजादी मुहिम के तहत समाज को नशा मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस टीम द्वारा आए दिन कैथल जिले में आमजन को नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूक करती है। इसी मुहिम के तहत पीएसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार व होमगार्ड शमशेर सिंह की जागरूकता टीम बनाई गई है। वीरवार को नशा मुक्त हरियाणा मुहिम तहत जाट ग्राउंड कैथल में नशा मुक्त रेस प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। जिसमें लडक़े-लड़कियों ने रेस लगाकर नशा ना करने का संदेश दिया गया। यह आयोजन रमन व रिम्स अस्पताल कैथल द्वारा पुलिस के सहयोग से करवाया गया। इस दौरान लडक़े-लड़कियों की 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर व 1600 मीटर की रेस हुई। लड़कियों की 100 मीटर रेस में नेहा जींद प्रथम, आरती नरवाना द्वितीय, अनामिका कैथल तृतीय, 200 मीटर रेस में वंशिका जींद प्रथम, नेहा जींद द्वितिय, आरती जींद तृतीय, 400 मीटर रेस में वंशिका जींद प्रथम, सृष्टि नरवाना द्वितीय, आरती नरवाना तृतीय रही। लडक़ो की 100 मीटर रेस में गोविंद असंध प्रथम, मोहित नरवाना द्वितीय, अभिषेक दयौरा तृतीय, 800 मीटर रेस में सूखा पंजाब प्रथम, लक्ष्य हिसार द्वितीय, नवदीप जींद तृतीय, 1600 मीटर रेस में मोहन संगरूर प्रथम, नितिन कैथल द्वितीय, गौरव कैथल तृतीय रहे। रेस में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त महिलाओं की मटका रेस व बुजुर्गों की रेस भी करवाई गई। मटका रेस में सुमन जींद प्रथम, सुमन गुलियाणा द्वितीय, सुमन कैथल तृतीय रही तथा बुजुर्गों की रेस में धरोदी जींद निवासी कृष्ण प्रथम, रामकुमार कैथल द्वितीय, राजिन्द्र जींद तृतीय रहे। एसपी राजेश कालिया ने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग है। कोई भी खेल हमें शारीरिक, मानसिक रूप से मजबूत बनाता है तथा नशा जैसी बुराई से हमें बचाता है। एसपी ने कहा कि अगर आज युवा वर्ग का सबसे बडा शत्रु है तो वह नशा है। जिस प्रकार हम हर क्षेत्र में अपने शत्रु को मात देना चाहते है उसी प्रकार हमें इस नशे रुप जहरीली सांप को कुचल कर अपने करियर को बुलंदियों पर लाना होगा नहीं तो नशा हमारी आने वाली पीढिय़ों का भी नाश कर देगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव को चाहिए कि समय समय पर गांवों में खेलों की प्रतियोगिताएं करवाए ताकि बच्चे युवा वर्ग का ध्यान खेलों की तरफ हो। एसपी ने युवा वर्ग से अपील की कि समाज व खुद के विकास के लिए नशे की जड़ को काटना पड़ेगा तभी जाकर हमारा समाज साफ सुथरा व स्वस्थ होगा। आमजन युवा वर्ग इस नशा रुपी जहरीली सांप को मिटाने में अपनी अहम भूमिका निभा सकता है। हर माता पिता को चाहिए कि अपने बच्चों का पढाई के साथ साथ खेलों की तरफ रुझान करे। एसपी ने नशे की खरीद फरोख्त करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि नशा तस्कर कहीं भी भाग ले लेकिन पुलिस की गिरफ्त से नहीं बच पांएगे। नशा बेचने वालों की सूची पुलिस ने तैयार कर ली है । अभी भी समय है कि ये नशा का कारोबार करना छोड़ दें और अपराध की दुनियां को छोडक़र मुख्य धारा में जुड़ जाए अन्यथा ऐसे लोगों को दबोचने के लिए विशष अभियान चला कर इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *