खरौदी गांव से 15.130 किलो अफीम पौधे सहित आरोपी काबू
नशे का धंधा करने वाले अपराधियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार पुलिस द्वारा निरंतर पैनी नजर रखी जा रही है। जिसके दौरान स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा गांव खरौदी से मकान के पीछे अफीम की खेती करने वाले आरोपी को काबु कर लिया गया। जिसके कब्जे 15.130 किलोग्राम अफीम के पौधे बरामद किए गये। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएआई तरसेम की टीम सांयकालीन गश्त दौरान बस अड्डा खरौदी पर मौजूद थी। जहां उन्हें सहयोगी सूत्रों से गुप्त जानकारी मिली कि, गांव खरौदी निवासी गगनदीप उर्फ गगन अपने मकान के पीछे नशीला पदार्थ डोडापोस्त (अफीम) की खेती किए हुए है। उसके मकान पर दबिश देकर उसे काबू किया जा सकता है तथा उसके मकान के पीछे से अफीम फसल बरामद की जा सकती है। पुलिस द्वारा तत्परता व मुस्तैदी का परिचय देकर गांव खरौदी में उक्त मकान पर दबिश देकर संदिग्ध गगनदीप उपरोक्त को काबु कर लिया गया। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंचे पुलिस उप-अधीक्षक कुलदीप बेनीवाल के समक्ष नियमानुसार कार्रवाई के तहत की जांच दौरान मकान के पीछे उगाए गई डोडापोस्त (अफीम) फसल बरामद हुई। जो आरोपी के कब्जे से कुल 15.130 किलोग्राम अफीम पौधे बरामद हुए। थाना गुहला में अभियोग अंकित करके मौके पर पहुंचे एएसआई शमशेर सिंह द्वारा आरोपी गगनदीप को एनडीपीएस एक्ट तहत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
