2 किलो 150 ग्राम चूरा पोस्त सहित नशा तस्कर काबू
एक तरफ जहां पर एसपी उपासना के आदेशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा ना करने बारे आमजन को जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी मुहिम तहत थाना चीका पुलिस द्वारा चीका क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 2 किलो 150 ग्राम चुरापोस्त सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना चीका एसएचओ पीएसआई अमन कुमार की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह की टीम रात्रिकालीन गश्त दौरान नई अनाज मंडी चीका से कैथल रोड़ पर मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त जानकारी मिली कि गांव सीहँ निवासी नरेश कुमार चुरापोस्त बेचने का काम करता है। जो अभी नशीला पदार्थ चूरापोस्त लेकर बाइक पर सवार होकर सेगा प्लाट से चीका होते हुए अपने गांव सीँह जाएगा। जिसको इसी रास्ते पर नाकाबंदी करके काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए चीका से कैथल रोड पर नाकाबंदी शुरू की गई। जहां कुछ समय बाद बाइक पर सवार आए संदिग्ध गांव सीँह निवासी नरेश कुमार को पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। पुलिस सुचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बंसी लाल के समक्ष नियमानुसार ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में पॉलीथिन से 2 किलो 150 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना चीका में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एसआई राजेश कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
