सबमर्सिबल की तार चोरी करने के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

गांव किठाना क्षेत्र में खेत से समर्सिबल की तार चोरी करने के मामले की जांच चौकी किठाना पुलिस के एचसी राकेश कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव किठाना निवासी अरविंद, मनीष व मंदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव किठाना निवासी मनोज कुमार की शिकायत अनुसार 26 अगस्त वह सुबह खेत में गया तो देखा की उपरोक्त तीनों आरोपी उसके खेत से समर्सिबल की तार चोरी करके ले जा रहे हैं। उसने पड़ोसी को आवाज लगाकर आरोपियों का पीछा करके आरोपियों को तार सहित मौके पर काबू कर लिया गया। जिस बारे थाना राजोंद में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू व 15.5 फुट चोरीशुदा तार बरामद हुई। तीनों आरोपियों को वीरवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *