25 कट्टे चावल चोरी मामले में 5वां आरोपी काबू

चलते ट्रक का तिरपाल काटकर 25 कट्टे चावल चोरी करने के मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश की अगुवाई में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी रामनगर कैथल निवासी  अजय उर्फ बजरंगी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड जींद रोड़ कैथल निवासी महेंद्र सिंह की शिकायत अनुसार जींद रोड़ कैथल पर उसकी बाला जी ट्रांसपोर्ट के नाम से दुकान हैं। 15/16 अक्तुबर की रात को उसकी दुकान एक ट्रक चावल लोड करके सोनीपत के लिए जा रहा था। जब ट्रक खनोरी रोड अंडर ब्रिज के पास पहुंचा तो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रक के पीछे से तिरपाल काटकर 25 कट्टे चोरी कर लिए। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले में 4 आरोपी पहले काबू किए जा चुके है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 4 कट्टे चावल बरामद किए गए। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *