राह चलती लड़कियों को गलत इशारे करता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार…

महिला विरुद्ध अपराधों पर एसपी उपासना के निर्देशानुसार शिकंजा कसते हुए स्कूल जाती बच्चियों को अश्लील इशारे करने के मामले में थाना शहर पुलिस द्वारा आरोपी को त्वरित कार्रवाई दौरान काबू के लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया की कैथल की एक कॉलोनी निवासी 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग युवती की शिकायत अनुसार 7 नवंबर की सुबह वह अपनी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। रास्ते में एक अज्ञात युवक उनको अश्लील इशारे करने लगा। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच इंस्पेक्टर वेदपाल की टीम द्वारा करते हुए तुरंत आरोपी की पहचान कर ली गई तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुंदरन मोहल्ला कैथल निवासी शंकर को काबू कर लिया गया। आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ जारी है। 

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *