559 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू
एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी उपासना के निर्देशानुसार आमजन को नशा ना करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं पर नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी नारकोटिक्स सैल द्वारा राजौंद क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 559 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई राजकुमार की अगुवाई में एसआई बलराज सिंह की टीम शाम के समय गश्त दौरान बस अड्डा राजौंद मौजूद थी, जहां एक गुप्त सूचना मिली कि किठाना रोड राजौंद निवासी हरपाल सिंह उर्फ काला काफी समय से नशीला पदार्थ अफीम खाने व बेचने का आदि है। जिसको तुरंत उसके मकान पर रेड करके नशीला पदार्थ अफीम सहित काबू किया जा सकता है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देते हुए उपरोक्त हरपाल के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध किठाना रोड राजोद निवासी हरपाल सिंह को पुलिस द्वारा काबू लिया। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे तहसीलदार कलायत अजय कुमार के समक्ष ली गई तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से एक पॉलीथिन से 599 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस बारे थाना राजोद में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई जगभान सिंह द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।
