डीसी अपराजिता ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अपराजिता ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार सोमवार को लघु सचिवालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए और फीडबैक लिया। डीसी अपराजिता ने अधिकारियों को कहा कि ईवीएम वेयरहाउस की साफ-सफाई व्यवस्था को निरंतर बनाए रखें, कहीं भी कोई भी लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं आदि के बारे में पूर्ण जानकारी ली। इस दौरान निर्वाचन विभाग से संबंधित  अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu