अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए एसपी उपासना के आदेशानुसार थाना ढांड क्षेत्र से अवैध असला अमुनेशन सहित आरोपी को काबु किया गया है। जिसके कब्जे से 32 बोर देशी पिस्तौल, 2 मैगजीन व 19 कारतूस बरामद हुए है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना ढांड प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एचसी नरेंद्र कुमार व एएसआई भान सिंह की टीम सायंकालीन गश्त दौरान कुरुक्षेत्र से ढांड रोड़ पर गांव डीडवाना में मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली की चीमा कॉलोनी पुंडरी निवासी नवीन कुमार जो आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। जो अपने साथ अवैध असला लिए हुए कुरुक्षेत्र से ढांड रोड़ पर स्थित अखिलेश ढाबा में रुका हुआ है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके उक्त स्थान होटल पर दबिश देकर आरोपी चीमा कॉलोनी पुंडरी निवासी नवीन को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 32 बोर का अवैध पिस्टल, 2 मैगजीन व 19 कारतूस बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना ढांड में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई सिकन्दर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *