बाइक चोरी करने के मामले में आरोपी काबू

बाइक चोरी करने के मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एसआई जयभगवान सिंह की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव नीमवाला निवासी सतविंद्र सिंह को काबु कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव सोथा निवासी चतर सिंह की शिकायत अनुसार वह 26 जून को बस स्टैंड परिसर कैथल में अपनी बाइक खड़ी करके सुबह किसी निजी काम के लिए चंडीगढ़ गया था। शाम के समय चण्डीगढ से वापिस कैथल आकर देखा तो अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली गई। आरोपी अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *