बाइक छीनने के मामले में 5 आरोपी काबू
सीआईए-1 पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बाइक छीनने के मामले में 5 आरोपियों को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शक्ति नगर, कैथल निवासी प्रदीप की शिकायत अनुसार 24 अगस्त की सुबह वह अपनी मोटरसाइकिल पर घर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह ड्रेन सीला खेड़ा के पास पहुंचा, तो 3 मोटरसाइकिलों पर आए कुछ नकाबपोश युवकों ने उसकी बाइक छीन ली और फरार हो गए। जिस बारे थाना शहर में मामला दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार मामले की जांच सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एएसआई प्रदीप कुमार की टीम द्वारा करते हुए आरोपी करनाल रोड़ कैथल निवासी कर्ण उर्फ बाबा व गौरव उर्फ पब्जी, रेलवे गेट कैथल निवासी अनिकेत, अर्जुन नगर कैथल निवासी नितिन तथा कालीराणों जिला कुरुक्षेत्र निवासी रितिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई। सभी आरोपी बुधवार को अदालत में पेश किए गए, जहां से आरोपी कर्ण व रितिक का व्यापक पूछताछ के लिए 3 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया, जबकि शेष सभी आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
