महिला की हत्या करने के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

पुंडरी क्षेत्र से एक विवाहिता की हत्या करने के मामले की जांच थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शिव कुमार की अगुवाई में पी एस आई सुनील कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव डुलयानी निवासी सुरजीत सिंह को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मृतका के पिता वेदप्रकाश निवासी सिरटा रोड कैथल ने बताया कि उसकी बेटी ज्योति की शादी करीब 10–11 वर्ष पहले गांव डुल्याणी निवासी सुरजीत सिंह के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद ज्योति के दो बच्चे हुए। बच्चों के जन्म के बाद से ही पति सुरजीत, सास बीरमती, ससुर ईश्वर सिंह, देवर और ननद द्वारा ज्योति को दहेज को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। उससे मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था और विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। वर्ष 2021 में भी उनका इस संबंध में आपसी पंचायत के जरिए समझौता हुआ, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। जिसके बाद हाल ही में 3 फरवरी दोपहर करीब 3 बजे मृतका के ससुर से फोन कर बताया गया कि ज्योति उनके साथ मारपीट कर रही हैं। जिसके बाद उसका भतीजा आशीष व उसकी छोटी लड़की ज्योति के घर पहुंचे और देखा कि ज्योति घायल अवस्था में पड़ी है। जिसको मोटरसाइकिल पर बैठकर गंभीर हालत में पहले पुंडरी और फिर कैथल के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। जिस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लकड़ी की फट्टी व एक प्लास्टिक पाइप बरामद कर लिया गया। व्यापक पुछताछ उपरांत अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *