अवैध हथियारों के साथ आरोपी काबू, 2 देशी पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद

अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों के खिलाफ एसपी उपासना के आदेशानुसार शिकंजा कसते हुए सीआईए-1 पुलिस द्वारा थाना पुंडरी क्षेत्र से एक आरोपी को काबु किया गया। जिसके कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद हुए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई जसवंत की अगुवाई में एएसआई गुरदान की टीम सायंकालीन गश्त दौरान पूंडरी क्षेत्र में मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली की गांव कसान निवासी प्रदीप हांसी बुटाना नहर पुल गांव फतेहपुर पर अवैध असला लिए किसी व्हीकल के इंतजार में खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने कारण पुलिस टीम द्वारा रेडिंग पार्टी का गठन करके उक्त स्थान पर दबिश देकर आरोपी कसान निवासी प्रदीप को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से.32 बोर के दो अवैध पिस्तौल व 4 कारतूस बरामद हुए। जिस बारे थाना पूंडरी में मामला दर्ज करके आरोपी प्रदीप को मौके पर पहुंचे एसआई प्रवीन कुमार द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए न्यायालय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu