डीसी ने किया सेक्टर-19 स्थित राजकीय स्कूल का दौरा

डीसी अपराजिता ने शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, कक्षाओं की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी अपराजिता पहली कक्षा में पहुंची और बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों से गिनती सुनी तथा बच्चों की पढ़ाई में रुचि और आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने  विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों का महत्व भी समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन, मेहनत तथा संस्कार व्यक्ति को ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। बच्चे कक्षा की गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लें। प्रश्न पूछने से झिझकें नहीं। डीसी अपराजिता ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से स्कूल आने, शिक्षकों का सम्मान करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने विद्यालय स्टाफ को निर्देश दिए कि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के साथ-साथ नैतिक मूल्यों की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। स्कूल में साफ सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर डीईईओ प्रमोद राणा, जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल सहित अन्य अध्यापकगण मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *